Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जरी हुआ, मौसम ने बदला मिजाज

Weather Update:- भारत के कुछ राज्यों में सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने कुछ जगह पर अलर्ट जारी किए हैं। हाल ही में खबर आई है की मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। बुधवार गुरुवार की रात को तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार के बाद बारिश रुक सकती है। मध्य प्रदेश में कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। कुछ जगह पर तो ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जिले में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में ज्यादा कोहरा छाने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। मकर संक्रांति पर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ-साथ सतना, सागर, ग्वालियर, चंबल , जबलपुर , रतलाम और इंदौर व अन्य जिले में भी ठंड होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में घना कोहरा और शीत लहर चलने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

Weather Update

लगातार कोहरे के कारण फसलों को हो सकता है नुकसान

कुछ समय पहले भी तापमान में काफी गिरावट की वजह से मटर , चना और आलू की फसल पर खतरा बना हुआ था। अगर इसी तरह ठंड बढ़ती रही तो किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एमपी में घने कोहरे के कारण गेहूं के फसलों के लिए बहुत ज्यादा नुकसान नहीं है। ठंडी हवाओं की वजह से फसल खेत में गिर गई है, जिस वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। 

Also Read:- चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती निकली बिना परीक्षा के होगी भर्ती 8वीं पास कर सकते है आवेदन

Weather Update मध्य प्रदेश में 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

अगर हम गुरुवार की बात करें तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार के दिन सुबह जोरदार ठंड देखने को मिली और अन्य कुछ स्थान पर भी कोहरा छाया रहा। गुरुवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकार्ड किया गया, वहीं ग्वालियर में 5.5, अशोकनगर में 6.02 और छतरपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। वहीं अगर हम अधिकतम तापमान की बात करें तो कुछ जगह पर अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है।

Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment