Gold Price Today: अगर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका, सोना हुआ सस्ता

Gold Price Today :- पूरे भारत देश में पितृपक्ष चल रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार पितृपक्ष में बाजार से सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए इन दोनों सराफा बाजार में भी सब सुनसान है। सोने की बिक्री में काफी कमी हुई है‌। इस कारण सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के दाम गिरने का एक और मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट होना भी है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में क्या रहेगा सोने का भाव।

सोने के दाम में आई भारी गिरावट

14 अक्टूबर से पितृपक्ष खत्म होकर नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इसके बाद धनतेरस, दीपावली के त्यौहार भी आएंगे। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा सोने की खरीदारी करेंगे। अगर आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो देर न करें, क्योंकि अभी सोने में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम में कमी आ रही है। अगर आप कुछ दिन के बाद सोना खरीदेंगे तो आपको पछताना पड़ सकता है। क्योंकि कुछ समय बाद एक बार फिर से सोने के दाम बढ़ सकते हैं।

जाने किस राज्य में है क्या भाव

बहुत से महानगर ऐसे हैं जहां सोने के दाम में पिछले 1 महीने से गिरावट देखने को मिल रही है। उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 58530 तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 53650 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा दिल्ली में 24 कैरेट सोना 58680 रुपए और 22 कैरेट सोना 53800 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 58530 और 22 कैरेट सोना 53650 रुपए पर बिक रहा है। अगर हम मुंबई की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 58530 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 53650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

घर बैठे मिस कॉल देकर पता करें सोने का रेट

अगर आप सोने का लेटेस्ट भाव जानना चाहते हैं तो दिए गए नंबर 8966 554 4433 पर मिस कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस कॉल करने के पश्चात आपको एसएमएस के रूप में 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत का पता चल जाएगा। इसके अलावा आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी सोने का भाव पता कर सकते हैं।

सुनील कुमार

मेरा नाम सुनील कुमार है और मैं इस ब्लॉग का लेखक हूँ| मैं इस ब्लॉग पर सभी सरकारी और प्राइवेट जॉब वैकेंसीज और सरकारी योजना के बारे में हर रोज नए अपडेट देता रहता हूँ|

Leave a Comment