DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की हो गई मौज DA में बढ़ोतरी हुई ख़ुशी से नाच उठेंगे कर्मचारी इन्तजार खत्म हुआ

DA Hike:- केंद्र सरकार की तरफ से केंद्र कर्मचारियों को नए साल पर तोहफा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% तक इजाफा कर सकती है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के HRA में भी इजाफा करने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट से पता लगा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के HRA को तीन प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इस बढ़ोतरी से देश के करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी सैलरी में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा।

केंद्र कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में हो सकती है बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को साल की शुरुआत में ही महंगाई भत्ते में इजाफे की खबर दी गई थी। इसके बाद एक और खुशखबरी सामने आई है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कंफर्म होने के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस यानी HRA में भी इजाफा का ऐलान किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 50 फ़ीसदी करना कंफर्म हो गया है। अब कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में भी तीन फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

DA Hike

DA Hike कर्मचारी इन्तजार खत्म हुआ

नवंबर के आंकड़ों के अनुसार एआईसीपीआई इंडेक्स 139.01 अंक पर पहुंच गया है। इसके हिसाब से महंगाई भत्ते का स्कोर 49.68 फ़ीसदी हो गया है। यानी कर्मचारियों को अब 50% तक महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अभी दिसंबर 2023 के इंडेक्स नंबर आने बाकी है। अगर दिसंबर में इंडेक्स गिर भी जाता है तो भी 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना तय है। केवल महंगाई भत्ते में ही नहीं बल्कि हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है।

हाउस रेंट अलाउंस का मार्च 2024 तक हो सकता है रिवीजन

केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में जुलाई 2021 में रिवाइज किया गया था। उस वक्त महंगाई भत्ते के 25 फीसदी क्रॉस होने पर हाउस रेंट अलाउंस में तीन फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। अब एक बार फिर से महंगाई भत्ता 50 पर पहुंच गया है। ऐसे में हाउस रेंट अलाउंस में तीन फ़ीसदी इजाफा होगा। हाउस रेंट अलाउंस का रिवीजन मार्च 2024 तक हो सकता है।

Also Read:- आंगनवाड़ी में निकली भर्ती बिना परीक्षा की होगी भर्ती यहाँ से कर सकते है अप्लाई

तीन कैटेगरी में मिलेगा हाउस रेंट अलाउंस

हाउस रेंट अलाउंस में रिवीजन महंगाई भत्ते के आधार पर किया जाता है। 2021 में जब महंगाई भत्ता 25 फ़ीसदी से ज्यादा पहुंच गया था तब हाउस रेंट अलाउंस में 3% तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब 2024 में महंगाई भत्ता 50 फ़ीसदी क्रॉस होने की उम्मीद है ऐसे में एक बार फिर से हाउस रेंट अलाउंस में 3% तक इजाफा किया जा सकता है। यानी अब हाउस रेंट अलाउंस 27 फ़ीसदी की जगह 30 फ़ीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस तीन कैटेगरी में दिया जाता है। X कैटिगरी के कर्मचारियों को 30 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा, वहीं जो कर्मचारी Y कैटेगरी में आते हैं उन्हें 18 फ़ीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हाउस रेंट अनाउंस दिया जाएगा। Z कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को 8  फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा।

Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment