DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो गई आदेश जारी

DA Hike:- केंद्र सरकार द्वारा केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल इजाफा किया जाता है। हाल ही में खबर आई है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र कर्मचारियों को सरकार की तरफ से तीन बड़ी सौगात मिल सकती हैं। चुनाव से पहले सरकार केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी तक इजाफा कर सकती है। इजाफा होने के बाद कर्मचारियों को 46 की जगह 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा और 50% महंगाई भत्ता होने पर केंद्र कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में भी रिवीजन किया जाएगा। सातवीं पेंशन कमीशन के आधार पर 50% महंगाई भत्ता होने पर हाउस रेंट अलाउंस में बढ़ोतरी की जाती है। इसके अलावा कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी। अगर मोदी सरकार चुनाव से पहले इन तीन फैक्टर पर विचार करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा देखने को मिलेगा। अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा किया जाता है। कर्मचारियों और पेंशनरों को इस बार मार्च में 4 फीसदी तक ज्यादा महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है। एआईसीपीई इंडेक्स के आंकड़े से पता लगा है कि नवंबर के आंकड़े के अनुसार इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी इजाफा किया जाएगा। अभी तक कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है लेकिन जल्द ही कर्मचारियों को 50 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, जिससे देश के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को फायदा होगा। यह नई दर जनवरी 2024 से लागू की जाएगी , लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है की होली पर बड़े हुए महंगाई भत्ते के बारे में ऐलान किया जाएगा।

DA Hike

50% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता

अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने के बाद महंगाई भत्ता 50 या 51% पर पहुंचता है तो सेवंथ पे कमीशन के अनुसार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 50% महंगाई भत्ता जोड़ दिया जाएगा और आगे से महंगाई भत्ते की गणना शून्य से शुरू होगी। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आचार संहिता और लोकसभा चुनाव को देखते हुए महंगाई भत्ते का ऐलान फरवरी या मार्च में किया जा सकता है। लेकिन इसके बारे में अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर में भी हो सकता है इजाफा

मीडिया रिपोर्ट से पता लगा है कि मोदी सरकार इस बार फिटमेंट फैक्टर में भी बदलाव कर सकती है। फिलहाल केंद्र कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और बेसिक सैलरी 18000 है और कर्मचारियों को भविष्य में 3.68 तक फिटमेंट फैक्टर मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा यानी कर्मचारियों को 18000 की जगह 26000 सैलरी दी जाएगी। इतना ही नहीं इस बार कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% वृद्धि होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस बार महंगाई भत्ता 50% क्रॉस कर सकता है ऐसे में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

 यह भी पढ़े:- देश के करोड़ो कर्मचारियों की हुई मौज सैलरी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

कर्मचारियों को 30% हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा

फिलहाल कर्मचारियों को 27 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस दिया जा रहा है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों को 30% हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा। हाउस रेंट अलाउंस की तीन कैटिगरियां होती हैं। पहले कैटेगरी में 50 लाख से अधिक संख्या वाले शहर आते हैं जहां पर कर्मचारियों को 27 फ़ीसदी हाउस एंड अलाउंस दिया जा रहा है और अब 30 फीसदी हो सकता है। वहीं दूसरी कैटेगरी में वह शहर शामिल है जहां की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा है। इन कैटिगरी के लोगों को 18 फ़ीसदी हाउस रेंट अलाउंस दिया जा रहा है। लेकिन जल्द ही इन्हें 20 फीसदी हाउस रेंट मिलेगा। तीसरी कैटेगरी में वह लोग आते हैं जिनकी जनसंख्या 5 लाख से कम है। इन्हें फिलहाल 9% हाउस रेंट अलाउंस दिया जा रहा है लेकिन उम्मीद है जल्द ही इन्हें 10 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा।

Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment