LPG Gas Cylinder Price: चुनाव से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता बड़ी खुशखबरी आई, मात्र इतने में मिलेगा सिलेंडर

LPG Gas Cylinder Price :- एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आए दिन नई खबर सामने आती है। कुछ समय पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। वही काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। रक्षाबंधन पर पिछले साल मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹200 कम किए थे । उसके बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कुछ ही दिनों बाद भारत में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार घरेलू गैस के दाम में और कमी कर सकती है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हुई कमी

भारत के हर कोने-कोने में एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण इसकी खपत काफी बढ़ गई है। डिमांड ज्यादा होने की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल हर जगह एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹900 के करीब है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के फायदे के लिए उज्ज्वला योजना भी शुरू की है।

LPG Gas Cylinder Price

राजस्थान में₹50 सस्ता हुआ सिलेंडर

इसके बाद गैस सिलेंडर की खपत और ज्यादा हो गई है। भारत में गैस एजेंसी के तौर पर हिंदुस्तान गैस, भारत गैस, इंडियन गैस, एचपी गैस जैसी तमाम कंपनियां मौजूद हैं और यह सभी कंपनियां अच्छे से काम कर रही हैं। दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपए हैं। वहीं बिहार जैसे राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर 1001 रुपए में मिल रहा है। सबसे सस्ता गैस सिलेंडर राजस्थान में है।

Also Read:- सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इतने दिनों तक बंद सरकार ने जानरी किया नोटिस

LPG Gas Cylinder Price हुए कम

राजस्थान में सरकार बीपीएल परिवार के लोगों को केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है। पहले यह गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाता था लेकिन अब उसमें ₹50 की कमी की गई है। जनरल लोगों को गैस सिलेंडर के लिए पूरा पैसा देना होता है, जिनको गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिल रहा है वह भी पूरा पैसा देते हैं। लेकिन उनका बाकी पैसा सब्सिडी के तौर पर खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment