Google Pay Loan: गूगल पे दे रहा है तुरन्त 10 लाख रूपये का लोन, 2 मिनट में खाते में पैसे ऐसे करे अप्लाई

Google Pay Loan :- आज के समय में सभी लोगों को लोन की जरूरत होती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना नया बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेते हैं। लेकिन आप सबको पता होगा कि बैंक से लोन लेने में काफी समय खर्च हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे गूगल पे से भी लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप नया बिजनेस शुरू करने के लिए या फिर व्यापार बढ़ाने के लिए गूगल पे से आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं लोन के लिए आवेदन।

घर बैठे गूगल पे ऐप से ले सकते हैं लाखों का लोन

गूगल पे का इस्तेमाल आज के समय में करोड़ों लोग कर रहे हैं। कैश की जगह लोग गूगल पे से लेनदेन कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप केवल ट्रांजैक्शन के लिए ही नहीं बल्कि लोन के लिए भी गूगल पे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल पे एप्लीकेशन अपने यूजर्स को बहुत ही सरल तरीके से बिजनेस लोन दे रहा है। इसके तहत लोन के लिए अप्लाई करना बहुत आसान है।

Google Pay Loan

छोटे व्यापारियों को होगा फायदा

ज्यादातर भारत में छोटे व्यापारियों को लोन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में व्यापारी लोन के लिए दूसरे व्यापारी या फिर साहूकार से मदद लेता है। इस लोन में ब्याज दर काफी ज्यादा होती है, जिससे छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होता है और उन पर कर्ज बढ़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल पे छोटे व्यापारियों की मदद कर रहा है। गूगल पे पर छोटे व्यापारी आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। गूगल पे लोन से व्यापारी 15000 से लेकर लाखों रुपए तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। यह लोन व्यापारी 7 दिन से लेकर 15 महीने की अवधि तक ले सकते हैं। गूगल पे से लोन लेने के लिए सबसे पहले आपके पास गूगल पे बिजनेस एप का होना जरूरी है।

कैसे करना होगा लोन के लिए आवेदन

छोटे व्यापारियों को लोन देने के लिए गूगल पे ने डीएमआई फाइनेंस और आई पे लेटर के साथ पार्टनरशिप करते हुए क्रेडिट लाइन इनेबल लोन की सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा की सहायता से व्यापारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से अपने सामान को खरीद सकते हैं। गूगल पे से लोन लेने के लिए आपको दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

Also Read:- सिर्फ 2 मिनट में ले PhonePe से लोन वो भी बिना डॉक्यूमेंट के, ऐसे करे Loan के लिए Apply

Google Pay Loan के लिए ऐसे अप्लाई करे

  • Google Pay Loan लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल पे बिजनेस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा।
  • यहां पर आपको एक बिजनेस लोन का विकल्प मिलेगा जहां आपको ऑफर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जितना लोन लेना चाहते हैं वह अमाउंट आपको यहां दर्ज करनी होगी।
  • यह सब करने के बाद आपको गेट स्टार्टेड विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लोन लैंडिंग पार्टनर की वेबसाइट पर रीडाइरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अब आपको अपने गूगल अकाउंट पर लॉगिन करना होगा।
  • यहां आपको सारी इनफार्मेशन को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • अब आपको लोन अमाउंट और समय सीमा के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आपको डिजिटल सिग्नेचर करने होंगे और केवाईसी के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • यह सब करने के बाद आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • EMI भरने के लिए आपको दिए गए ऑप्शन को चुनना होगा।
  • अब आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों को वेरीफाई किया जाएगा, उसके बाद आपको लोन मिल जाएगा।
Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment