LPG Gas Cylinder: पुरे देशवासियों को नये साल का तोहफा मिला LPG सिलेंडर के दाम हुए कम अब इतने में मिलेगा सिलेंडर

LPG Gas Cylinder:- देश में करोड़ों लोग हैं जो एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। गैस सिलेंडर के दामों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कुछ समय पहले पेट्रोल और डीजल के अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला था। बढ़ती महंगाई को लेकर हर एक व्यक्ति परेशान है। गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के कुछ लोगों ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती हुई कीमतों को देखकर रसोई में इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। लेकिन अब एलपीजी गैस सिलेंडर का यूज़ करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सिलेंडर के दाम को लेकर एक नई अपडेट जारी हुई है, जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि साल के अंतिम महीने में केंद्र सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर सकती है। आईए जानते हैं कितना होगा एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम।

केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में की कटौती

हाल ही में खबर आई है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट देखने को मिलेगी। केंद्र सरकार सिलेंडर को 39.50 तक सस्ता कर सकती है। 22 दिसंबर को यह नई अपडेट जारी की गई है, जिसके अनुसार दिल्ली से लेकर पटना तक सब जगह एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट हुई है। आप सबको बता दे की यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

LPG Gas Cylinder

दिल्ली और मुंबई में हुए कम दाम

यानी जहां पर 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग किए जाते हैं उनके दाम में यह कटौती की गई है। अगर हम दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1796.50 रुपए में मिल रहा था। उसे आप अब 1757 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं अगर हम मुंबई की बात करें तो मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749 रुपए थी जिसे आप अब मात्र 1710 में खरीद सकते हैं।

काफी समय से पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

केंद्र सरकार ने अभी घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में केंद्र सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर 30 अगस्त 2023 को ₹200 की कमी की गई थी। इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमत भी लगातार स्थिर बनी हुई है।

Author Vandana

नमस्कार मेरा नाम वन्दना गुप्ता है मैं All Vacancy Alert पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ. मैंने MDU यूनिवर्सिटी से B.com किया हैं मैं सरकारी योजनाओं और govt जॉब्स में रूचि रखती हूँ इसीलिए मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी को अपडेट देती हूँ.

Leave a Comment