सहारा इंडिया की नई लिस्ट जारी हुई अब सिर्फ इन लोगों की ही मिलेगा पैसा, ऐसे डाउनलोड करें लिस्ट

नई दिल्ली :- सहारा इंडिया एक बहुत बड़ी कंपनी है, जिसमें देश के लाखों लोगों ने अपना पैसा इन्वेस्ट किया है। लेकिन सहारा इंडिया के दिए गए वादे के मुताबिक निवेशकों को पैसा समय पर वापस नहीं मिला। जिन-जिन व्यक्तियों ने सहारा इंडिया कंपनी में अपना पैसा निवेश किया है उन्होंने कंपनी के खिलाफ काफी कंप्लेंट और आवेदन किए हैं। कंप्लेंट के बाद कोर्ट ने निवेशकों को पैसा वापस करने के लिए एक नए पोर्टल को लांच किया है। यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और अपना पैसा वापस लेने की मांग कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेगा उन्हें ही कंपनी की तरफ से पैसा वापस दिया जाएगा।

सहारा इंडिया कंपनी से पैसा वापस लेने के लिए करना होगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार सहारा इंडिया में निवेशकों द्वारा लगाए गए पैसे को वापस करने की कोशिश में लगी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक पोर्टल जारी किया है, जो भी निवेशक अपना पैसा वापस प्राप्त करना चाहता है उन्हें पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद सहारा इंडिया कंपनी द्वारा किस्तों में निवेशकों को राशि वापस की जाएगी। सबसे पहले निवेशकों को ₹10000 तक की किस्त मिलेगी। अभी तक लाखों लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं जिससे व्यक्तियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।

सहारा इंडिया

10 से 45 दिन के अंदर ट्रांसफर होगा पैसा

जिन भी निवेशकों ने सहारा इंडिया कंपनी में इन्वेस्ट पैसे को वापस प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उनकी एक ऑनलाइन लिस्ट जारी की गई है, जिस भी निवेशक का नाम लिस्ट में आएगा उस व्यक्ति के खाते में ₹10000 की ट्रांसफर की जाएगी। जिन निवेशको ने ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया है परंतु अभी तक उनके खाते में कोई भी राशि ट्रांसफर नहीं हुई है तो वह अपना रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से चेक कर सकते हैं। अगर रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है तो उसे सुधार सकते हैं। अगर रजिस्ट्रेशन में कोई गड़बड़ी नहीं है उसके बाद भी आपके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो 10 से 45 दिन के अंदर उनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

खाते में ट्रांसफर होंगे ₹10000

सहारा इंडिया रिफंड के अंतर्गत केवल उन्हीं लोगों का पैसा वापस मिलेगा जिन्होंने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिन भी लोगों ने पैसा वापस लेने के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सहारा इंडिया रिफंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुके हैं, जिसके अंतर्गत लगातार निवेशक भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तथा जिन भी निवेशकों का रजिस्ट्रेशन सफल हो रहा है उन सभी के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है उनका पूरा पैसा एक साथ नहीं दिया जा रहा है बल्कि उनके पैसों को किस्तों में वापस किया जाएगा।

कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

  • अगर आप भी सहारा इंडिया कंपनी से पैसा वापस पाना चाहते हैं और आपने रजिस्ट्रेशन करवाया है इसके बाद आपको अपना नाम लिस्ट में चेक करना होगा।
  • लिस्ट में नाम जांचने के लिए आपको सबसे पहले सहारा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां के होम पेज पर इंडिया रिफंड लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना पंजीकरण क्रमांक तथा निर्धारित पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह सब दर्ज करने के पश्चात उपलब्ध कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की नई लिस्ट सामने आ जाएगी।
  • अगर लिस्ट में आपका नाम है तो 15 से 20 दिन के अंदर आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सुनील कुमार

मेरा नाम सुनील कुमार है और मैं इस ब्लॉग का लेखक हूँ| मैं इस ब्लॉग पर सभी सरकारी और प्राइवेट जॉब वैकेंसीज और सरकारी योजना के बारे में हर रोज नए अपडेट देता रहता हूँ|

Leave a Comment