इन लोगों को फ्री राशन मिलना बंद जल्दी करे ये काम, सरकार ने राशन कार्ड पर नया नियम लागू किया’

Ration Card News Hindi:- गरीब लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड मुहैया करवाए हैं। इन राशन कार्ड की सहायता से लोग न केवल मुफ्त में राशन बल्कि और भी काफी सारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। राशन कार्ड की सहायता से व्यक्ति फ्री में राशन खरीद सकते हैं। राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भविष्य में मुफ्त में राशन लेने से पहले राशन कार्ड धारकों को 30 नवंबर तक एक जरूरी काम पूरा करना होगा। आइए जानते हैं क्या है यह जरूरी।

30 नवंबर से पहले राशन कार्ड धारक करवा ले यह काम

राशन कार्ड घर के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है और उसमें घर के सभी सदस्यों के नाम दर्ज होते हैं। मान लीजिए अगर राशन कार्ड में चार लोगों के नाम दर्ज है तो प्रत्येक व्यक्ति 5 किलो राशन ले सकता है। राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करवाया है तो आप 30 नवंबर तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवा सकते हैं नहीं तो आपको भविष्य में मुफ्त में राशन नहीं दिया जाएगा। देश में करोड़ों लोग हैं जो राशन कार्ड से मुफ्त में राशन लेते हैं।

राशन कार्ड

आधार कार्ड के साथ लिंक न करवाने पर नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन

30 नवंबर तक जो भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करवाएगा उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट से काट दिया जाएगा और उनका राशन कार्ड फर्जी माना जाएगा। ऐसा होने पर उन्हें सरकार की तरफ से दिया जाने वाला अनाज भी बंद हो जाएगा। राज्य के सभी जिला आपूर्ति कार्यालय में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आईए जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं राशन कार्ड और कैसे होगा आधार कार्ड के साथ लिंक

अगर आपने भी अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ अभी तक लिंक नहीं करवाया है तो आप इसे ऑनलाइन करवा सकते हैं। आईए जानते हैं राशन कार्ड धारक कैसे आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन लिंक करवा सकते है।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाना होगा।
  • अभी यहां के होम पेज पर लॉगिन करके एनएफएसए 2013 एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते की जानकारी को अपलोड करना होगा।
  • अब आपसे मांगी गई फीस को आपको सबमिट करना होगा।
  • अब आपका राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको 5 से 45 रुपए तक चार्ज देना होगा।
  • राशन कार्ड तैयार होने के बाद आप इसे ऑनलाइन आधार कार्ड के साथ भी लिंक करवा सकते हैं।
सुनील कुमार

मेरा नाम सुनील कुमार है और मैं इस ब्लॉग का लेखक हूँ| मैं इस ब्लॉग पर सभी सरकारी और प्राइवेट जॉब वैकेंसीज और सरकारी योजना के बारे में हर रोज नए अपडेट देता रहता हूँ|

Leave a Comment